भोपाल अगले दौर में
खेल संवाददाता - भोपाल
भोपाल ने इंदौर कार्पोरेशन को २-० से हराकर १६वीं यूथ वालीबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग के अगले दौर में जगह बना ली। टीटीनगर स्टेडियम के वालीबॉल कोर्ट पर आयोजित प्रतियोगिता के महिला वर्ग के अन्य मैचों में जबलपुर कार्पोरेशन ने सागर को २-०, इंदौर कार्पोरेशन ने भोपाल कार्पोरेशन को २-०, इंदौर ने जबलपुर को २-० से हराया। वहीं, पुरुष सिंगल्स में जबलपुर कार्पोरेशन ने भोपाल कार्पोरेशन को २-०, विदिशा ने मुरैना को २-०, जबलपुर ने हरदा को २-०, ग्वालियर ने बुरहानपुर को २-०, आरसीसी ने पुलिस अकादमी ग्वालियर को २-० और नरसिंहपुर ने जबलपुर कार्पोरेशन को २-१ से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इकबाल सिद्दीकी करेंगें अंपायरिंग
चेन्नई में खेली जा रही ऑल इंडिया अंतर रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल के इकबाल सिद्दीकी अंपायरिंग करेंगे। वे पश्चिम मध्य रेलवे से एक मात्र अंपायर हैं, जो इस प्रतियोगिता में अपने फैसले सुनाएंगे।