पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 000संतोष को दिए ३० लाख में से तरंग ने कमीशन में लिए थे छह लाख

000संतोष को दिए ३० लाख में से तरंग ने कमीशन में लिए थे छह लाख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - व्यापमं की दुग्ध संघ भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के दो आरोपियों तरंग शर्मा तथा संतोष गुप्ता ने शुक्रवार को स्वीकारा कि उनके बीच परीक्षा में पांच अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए तीस लाख रुपए का लेन-देन हुआ था। एसटीएफ ने इन दोनों का आमना-सामना कराया था। तरंग आईएएस अफसर मनीष श्रीवास्तव का दामाद है। जो इस मामले में रिमांड पर चल रहा है। आरोपियों ने बताया कि यह लेनदेन सितंबर 2012 की परीक्षा में किया गया था। तरंग ने उक्त राशि में से छह लाख रुपए बतौर कमीशन काट लिए थे। बाकी रकम नितिन महिंद्रा को दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक तरंग, संतोष, चंद्रकांत मिश्रा और अजय सेन द्वारा की गई गड़बड़ी परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-२०१३ में भी सामने आई है। आरोपियों ने नितिन महिंद्रा की मदद से अपने कैंडिडेट को रुपए लेकर पास करवाया था। चारों आरोपियों को तीस जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है।
शुक्ला पर इनाम घोषित करने की तैयारी:
व्यापमं की संविदा शिक्षक परीक्षाओं की गड़बड़ी में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के ओएसडी रहे ओपी शुक्ला पर जल्द ही इनाम घोषित हो सकता है। एसटीएफ ने उनकी संपत्ति की जानकारी निकलवानी शुरू कर दी है। शुक्ला को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और वह अपने घर पर भी नहीं मिले हैं। इसके अलावा प्रदेश और इससे बाहर स्थित उनके संभावित ठिकानों पर भी एसटीएफ दबिश दे चुकी है।