पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय कार्यशाला 29 को

जिला स्तरीय कार्यशाला 29 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। शासकीय नवीन महाविद्यालय टीलाखेड़ी विदिशा में 29 जनवरी बुधवार को एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका विषय उच्च शिक्षा की गुणात्मक, प्रेरक एवं प्रसारशील भूमिका रखा गया है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सभी शासकीय और अशासकीय कालेजों के प्राचार्य एवं गुणवत्ता प्रकोष्ठ के प्रभारी अनिवार्य रूप से इस कार्यशाला में मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला का मकसद जिले के कालेजों में गुणवत्ता आधारित कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता संस्कृति का विस्तार है। प्राचार्य डा. श्रीमती कमल चतुर्वेदी ने बताया कि सभी कालेजों से प्राप्त निष्कर्षों को उच्च शिक्षा विभाग को प्रेषित किया जाएगा और गुणवत्ता की अभिनव योजना तैयार की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसमें डा. वनिता वाजपेयी का संयोजक, सुनील कुमार जैन और अजयसिंह हजारी को सह संयोजक तथा डा. राजकुमार भिमटे को सचिव बनाया गया है।