लोक नृृत्य की प्रस्तुति होगी
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर भारत पर्व का आयोजन एमएलबी स्कूल विदिशा में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम शाम ५.३० बजे से रखा गया है। इसमें भोपाल के सत्यनारायण नायर की टीम द्वारा सुराज गान और हरदा के गंगा विशन खण्डेलवाल की टीम के सदस्यों द्वारा काठी लोक नृृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।