चल चिकित्सा वाहन का शुभारंभ
भोपाल - सेवा भारती ((मध्यभारत)) भोपाल द्वारा भीम नगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चल चिकित्सा वाहन का शुभारंभ किया गया। यह वाहन झुग्गी बस्तियों में जाकर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसमें एक डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। सेवा भारती के मीडिया प्रभारी डॉक्टर राम यादव ने बताया कि इस वाहन को मुख्य अतिथि सीएमएचओ डा. पंकज शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया।