पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोट क्लब से किराए पर मिलेगी साइकिल

बोट क्लब से किराए पर मिलेगी साइकिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम बोट क्लब से वन विहार होते हुए प्रेमपुरा घाट तक किराए पर साइकिल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए निगम ३० साइकिलें खरीदेगा।
योजना के तहत प्रेमपुरा घाट पर साइकिल स्टैंड बनाया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर ने ये निर्देश दिए हैं। वे बोट क्लब और प्रेमपुरा घाट का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अफसरों को झील महोत्सव से पहले यहां चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।