पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवर, एटीएम कार्ड चुराया फिर खाते से निकाली रकम

जेवर, एटीएम कार्ड चुराया फिर खाते से निकाली रकम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. भेल आर्टिजन के घर में घुसकर बदमाशों ने नगदी, जेवरात और एटीएम कार्ड समेत करीब दो लाख का माल चुरा लिया। इसके बाद बदमाशों ने चोरी किए कार्ड का इस्तेमाल कर ऋषिपुरम् फेस-वन स्थित एटीएम से साढ़े 11 हजार रुपए भी निकाल लिए। माता-पिता के घर से जब दंपति शुक्रवार सुबह लौटे तो वारदात का पता चला।
सी-सेक्टर, पिपलानी निवासी 32 वर्षीय अखिलेश्वर भारद्वाज भेल में आर्टिजन हैं।

उनके माता-पिता आनंद नगर में रहते हैं। अखिलेश्वर के मुताबिक वे गुरुवार रात पत्नी के साथ आनंद नगर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद शुक्रवार सुबह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, एटीएम कार्ड और चार हजार रुपए गायब थे।

इसकी सूचना उन्होंने पिपलानी पुलिस को दी। दोपहर में मोबाइल फोन पर उनके खाते से साढ़े 11 हजार रुपए निकाले जाने का संदेश आया। यह रकम ऋषिपुरम् फेस-वन स्थित एसबीआई के एटीएम से निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड का पासवर्ड कबर्ड में रखी बैंक की पर्ची पर लिखा था।