- Hindi News
- सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगी कैंसर की दवाएं
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेंगी कैंसर की दवाएं
नगर संवाददाता - भोपाल
जेपी और हमीदिया अस्पताल में अगले महीने से कैंसर की 45 दवाएं फ्री मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इन दवाओं को सरकारी सूची में शामिल किया है।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने बताया कि प्रदेश के सभी छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर जांच और सर्जरी की व्यवस्था शुरू की जा रही है। हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले मरीज को दवाएं भी फ्री में मिले, इसके लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क दवा वितरण योजना में कैंसर की 45 दवाओं को शामिल किया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कैंसर के ऑपरेशन के बाद मरीज को दवा जिला अस्पताल के दवा स्टोर से मिलेगी।