पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूरिस्ट्स की पसंद हिमाचल, गोवा और केरल

टूरिस्ट्स की पसंद हिमाचल, गोवा और केरल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिथलेश साहू भोपाल
विंटर सीजन में कपल्स ने हिमाचल की खूबसूरत वादियों और केरल की ग्रीन लोकेशन की सैर करने की तैयारी कर ली है। कुल्लू-मनाली, गोवा के वॉटर स्पोट्र्स प्लेस पर एंजॉय करने और केरल के बीच एरिया की विजिट करने के लिए इस बार दोगुनी बुकिंग्स की गई हैं।
शहर के टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले विंटर सीजन में हिमाचल टूरिस्ट डेस्टिनेशन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के वॉटर स्पोट्र्स प्लेस, मेलबर्न स्टेडियम की विजिट करने के लिए भी हनीमूनर्स तैयार हैं।
हिमाचल की खूबसूरत
वादियां हॉट डेस्टिनेशन
सर्दियों के मौसम में हनीमूनर्स ने हॉट डेस्टिनेशन हिमाचल को पसंद किया है। ट्रैवल इंडिया टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कपल्स ज्यादातर हिमाचल, केरल और गोवा डेस्टिनेशन पर जाना पसंद कर रहे हैं। वहीं पिछले साल के मुकाबले इस बार हिमाचल टूर हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। साथ ही समर वैकेशन में स्नो एरिया श्रीनगर की एंक्वायरी सबसे ज्यादा आ रही हैं।
इंटरनेशनल में दुबई की बुकिंग सर्वाधिक
विंटर सीजन में ज्यादातर कपल्स कुल्लू-मनाली डेस्टिनेशन पर जाना पसंद कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ((टाई)) की मैनेजिंग कमेटी के मेंबर और एयर अमन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील नौतानी ने बताया कि पिछले साल जहां विंटर सीजन में वाटरस्पोट्र्स डेस्टिनेशन की रिक्वायरमेंट थी, वहीं इस बार स्नो वैली डेस्टिनेशन कुल्लू-मनाली प्राइम लोकेशन बनी हुई है। इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में दुबई की बुकिंग सबसे ज्यादा है।
समर वेकेशन के लिए क्वैरीज
हनीमून पैकेज में हाल ही में स्नो एरिया और वाटरस्पोट्र्स एक्टिविटी से भरपूर डेस्टिनेशंस को हनीमूनर्स ने चुना है। कॉक्स एंड किंग्स ट्रैवल कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इंडिया की खूबसूरत डेस्टिनेशन के अलावा ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड को भी कपल्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, समर वेकेशन के लिए हिमाचल, कश्मीर और ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट डेस्टिनेशन की एंक्वायरी कर रहे हैं। इस बार यूरोप टूर पैकेज में माउंट कॉक्स एंड किंग्स डेस्टिनेशन को भी शामिल किया गया है।
बुकिंग पहले से दो गुनी
इस बार केरल, नॉर्थ-ईस्ट डेस्टिनेशन की बुकिंग दो गुनी हुई हैं। मैजिक हॉलिडे की भोपाल ब्रांच के टेकओवर मैनेजर आरिफ रियाज ने बताया कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट, मेलबर्न स्टेडियम और क्रूज पर एंजॉय करने की कपल्स ने तैयारी कर ली हैं। वहीं पिछली बार ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और स्विट्जरलैंड टूर पैकेज की बुकिंग शहर से एक भी नहीं थी।
पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज में नील आईलैंड
पोर्ट ब्लेयर ((अंडमान निकोबार द्वीप समूह)) टूर पैकेज में स्पेशल साइट सीइंग में अभी तक हैवलॉक आइलैंड ही शामिल था, लेकिन इस बार नील आइलैंड को भी जोड़ा गया है। पर्ल इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल कंपनी की कॉरपोरेट सेल्स मैनेजर स्वाति शर्मा ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर पैकेज के अलावा मलेशिया टूर पैकेज में सनवे लैगून बतौर स्पेशल साइट सीइंग कवर की गई है। इसके अलावा मॉरीशस, मालद्वीव्स और बाली जाना ज्यादातर कपल्स पसंद कर रहे हैं।



द्धशठ्ठद्ग4द्वशशठ्ठ स्रद्गह्यह्लद्बठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठह्य

बुकिंग स्टेटस

एयर अमन प्राइवेट लिमिटेड

जन.-फरवरी २०१४ २०१३

कुल्लू-मनाली 12 ०6

केरल २२ 18

दुबई 15 10

सिंगापुर ०7 ०5

मॉरीशस ०5 ०5

कॉक्स एंड किंग्स

जन.-फरवरी २०१४ २०१३

केरल 1५ 1०

गोवा ११ ०8

दुबई 10 ०6

मॉरिशस ०7 ०4

मैजिक हॉलिडे

जन.-फरवरी २०१४ २०१३

केरल 150 90

नॉर्थ-ईस्ट 35 15

गोवा 8५ 80

दुबई 15 ०0

सिंगापुर 18 12

स्विट्जरलैंड ०4 ०0

न्यूजीलैंड- ०3 ०0

ऑस्ट्रेलिया

ट्रैवल इंडिया टूरिज्म

जन.-फरवरी २०१४ २०१३

केरल ०6 ०4

हिमाचल ०6 ०3

गोवा ०7 ०5

दुबई ०4 ०0

सिंगापुर ०७ ०4