पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में आए चीनी अमेरिकी स्टूडेंट्स

कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में आए चीनी-अमेरिकी स्टूडेंट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
द संस्कार वैली स्कूल राउंड स्क्वायर कम्युनिटी का सक्रिय सदस्य है और कम्युनिटी से संबद्ध एक्टिविटीज का आयोजन स्कूल में कराता है। इसी कड़ी में स्टूडेंट्स और टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया जो स्कूल की रेगुलर एक्टिविटी है। इसके तहत राउंड स्क्वायर से जुड़े स्कूल्स के डेलिगेशन द संस्कार वैली स्कूल में आते हैं।
20 से 22 जनवरी तक चाइना के शेनझेन कॉन्कर्ड कॉलेज ऑफ साइनो-कनाडा के 14 स्टूडेंट्स और दो टीचर्स ,तीन अमेरिकी स्टूडेंट्स के साथ आए। इस दौरान उन्होंने सांची स्तूप के जरिए भारत में बौद्ध धर्म संस्कृति को समझा। इसके बाद वन विहार विजिट के साथ ही भोपाल दर्शन भी किया। इसके अलावा स्टूडेंट्स ने भीमबैठका का भी भ्रमण किया। इस कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए स्टूडेंट्स भारतीय कला-संस्कृति और विरासत को समझ पाए और अपने साथ स्कूल और शहर से जुड़ी यादें लेकर गए। यह कार्यक्रम राउंड स्क्वायर कॉर्डिनेटर माधुरी सिंह ने डीन एक्टिविटीज प्रतिभा ललवानी के मार्गदर्शन में तैयार किया।



ह्यष्द्धशशद्य 1द्बह्यद्बह्ल