पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • और देश में सेकंड रहे सिटी के स्टूडेंट्स

और देश में सेकंड रहे सिटी के स्टूडेंट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना ((पंजाब)) में हाल ही में आयोजित 18वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भोपाल का नाटक ‘डायन’ दूसरे स्थान पर रहा। इसमें देशभर की 30 टीमों ने भाग लिया था। सिटी के स्ट्रीट फैक्ट ग्रुप के कलाकारों शिखा चाहर, वसीम अली, जैकी, राजेंद्र, नफीस, मुकेश सुनील, राजू, रीता, मयंक और मीनू ने नाटक में अभिनय किया। इसका निर्देशन वसीम अली ने किया। ग्रुप को 30 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान किया गया। नाटक महाश्वेता देवी की कहानी ‘डायन’ पर आधारित था।