पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हबीबगंज स्टेशन की दोनों टोकन मशीन हुईं खराब

हबीबगंज स्टेशन की दोनों टोकन मशीन हुईं खराब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल. हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुई टोकन मशीनें खराब हो गई हैं। शनिवार को सुबह से ही मशीनों के कनेक्शन निकाल दिए गए। मशीनें जो टोकन नंबर दे रही हैं, वे जंप कर आगे जा रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। भोपाल रेल मंडल के पीआरओ केके दुबे ने दावा किया कि मशीन जल्द दोबारा काम करने लगेंगी।


यात्रियों को अनधिकृत एजेंट व दलालों से बचाने के लिए बॉयोमेट्रिक पॉम इंप्रेशन मशीनें लगाई गई हैं। इनसे टोकन मिलने के बाद ही रिजर्वेशन मिलता है।