पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक फरवरी से प्रभावित हो सकती है सांची दूध की सप्लाई

एक फरवरी से प्रभावित हो सकती है सांची दूध की सप्लाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. शहर में एक फरवरी से सांची दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। वजह यह कि दुग्धसंघ कर्मी कर्मचारी कांग्रेस के बैनर तले भोपाल दुग्ध संघ के कर्मचारियों ने इस तारीख से हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें प्लांट के 500 से ज्यादा श्रमिकों से लेकर दफ्तर के 450 से ज्यादा कर्मचारी भी शामिल होंगे।
संगठन के महामंत्री आदर्श शर्मा बताया कि शनिवार शाम हुई कार्यसमिति की बैठक में तीन सूत्रीय मांगों का निपटारा नहीं होने पर हड़ताल का निर्णय लिया गया। शर्मा ने बताया कि छठवें वेतनमान का 63 महीने का एरियर देने, ठेका श्रमिकों को नियमित करने और नया सेटअप लागू करने की मांगों को लेकर दो महीने पहले प्रबंधन के साथ समझौता हुआ था। प्रबंधन ने इसका पालन नहीं किया। 31 जनवरी तक मांगों का निपटारा नहीं किया गया तो एक फरवरी से हड़ताल की जाएगी।

कोशिश करेंगे कि न हो परेशानी: दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेआर दारूवाला ने कहा कि पहले ही कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें मान ली गईं हैं। इन तीनों मांगों को लेकर उच्च स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। कोशिश रहेगी कि हड़ताल होने की सूरत में लोगों को दूध की उपलब्धता से संबंधित परेशानी न हो।