- Hindi News
- पर्यटकों के सामने आज आएगी सफेद बाघिन रिद्धि
पर्यटकों के सामने आज आएगी सफेद बाघिन रिद्धि
नसं. भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क प्रबंधन ने सफेद बाघिन रिद्धि को डिस्प्ले बाड़े में छोडऩे का निर्णय लिया है। इंदौर से आई यह सफेद बाघिन रविवार से देखने को मिलेगी।
सहायक संचालक सुदेश बाघमारे ने बताया कि ललिता की मौत के बाद वन विहार में आने वाले पर्यटक सफेद बाघ को नहीं देख पा रहे थे। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन वर्षीय रिद्धि इंदौर जू में अपनी मां और दो बहनों के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि रिद्धि को लाने के लिए वन विहार नेशनल पार्क प्रबंधन को बांधवगढ़ से लाया गया नर बाघ बी-१ इंदौर चिडिय़ाघर भेजना पड़ा था।