ग्वालियर ने जीता खिताब
भोपाल. ग्वालियर ने इंदौर को 3-0 से हराकर अंतर जिला यूथ वालीबाल का खिताब जीत लिया। जबकि महिला वर्ग में जबलपुर कार्पोरेशन ने जबलपुर जिला को 3-2 से हराकर ट्राफी चूमी। इसमें इंदौर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में भोपाल तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रतियोगिता के आधार पर मप्र टीम का चयन किया गया, जो सीकर में 30 जनवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय वालीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मप्र वालीबाल संघ के अध्यक्ष रामलाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर हरी सिंह चौहान, मृदुलेश दुबे, आदि उपस्थित थे।