- Hindi News
- ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने में ज्यादा परेशानी : श्रीवास्तव
ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने में ज्यादा परेशानी : श्रीवास्तव
नसं. भोपाल. सर्विस टैक्स के मामलों में उद्योगपतियों और व्यापारियों को कई तरह की व्यावहारिक दिक्कत आती हैं। ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने में ज्यादा परेशानी होती है। दस लाख तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों और लघु उद्योगों को सर्विस टैक्स के दायरे से बाहर रखना चाहिए।
यह बात कानपुर से आए सर्विस टैक्स एक्सपर्ट व चार्टर्ड अकाउंटेंट धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को फेडरेशन ऑफ मप्र चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और इनकम टैक्स पेयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेमिनार में कहीं। श्रीवास्तव ने सर्विस टैक्स से बिल्डर्स को हो रही परेशानियां भी बताईं। उन्होंने कहा कि नए-नए संशोधनों से भी कई तरह की परेशानी हो रही है। उन्होंने उद्योगपतियों व व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। सेमिनार में फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद गोयल, मुख्य समन्वयक सुशील कुमार केडिया, एचएन गोयल, अशोक पालोद समेत व्यापारी, क्रेडाई व सीएक के प्रतिनिधि मौजूद थे।