अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान आज
भोपाल. संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान समारोह रविवार की शाम 7 बजे से रवींद्र भवन में आयोजित होगा। भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल और जी-न्यूज के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को यह सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और श्रेष्ठतम उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है। अग्रवाल युवा चेतना सोसायटी के संयोजक कमलकांत अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव शिवशक्ति अग्रवाल ने सम्मान दिए जाने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।