पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनतंत्र की सफलता वोटर पर : राज्यपाल

जनतंत्र की सफलता वोटर पर : राज्यपाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल. लोकतंत्र की सफलता और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव, मतदाता की ईमानदारी पर निर्भर है। मजबूत लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी मतदाता ही हैं। यह बात राज्यपाल राम नरेश यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में कही। एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मतदाता को अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल ने 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड भी बांटे। इस दौरान सांसद कैलाश जोशी, अपर मुख्य सचिव एमएम उपाध्याय, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव, पदमश्री प्रहलाद सिंह टिपाणिया मुख्य रूप से मौजूद थे।
इनका सम्मान हुआ : इस मौके पर राज्यपाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट काम करने वाले रिटर्निंग आफिसर, बीएलओ के साथ छिंदवाड़ा कलेक्टर एमसी चौधरी, कलेक्टर शहडोल अशोक कुमार भार्गव, कलेक्टर शाजापुर प्रमोद गुप्ता, कलेक्टर मंदसौर शशांक मिश्रा और इंदौर, बैतूल व होशंगाबाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया।



भोपाल में राज्यपाल रामनरेश यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

ञ्चराष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बोले राज्यपाल