पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनियर डॉक्टर के काम के घंटे तय हों : आयोग

जूनियर डॉक्टर के काम के घंटे तय हों : आयोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. जूनियर डॉक्टर्स के काम के घंटे निर्धारित हों। उनसे आठ घंटे से अधिक काम न लिया जाए। यह सिफारिश राज्य महिला आयोग ने शनिवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग से की है। आयोग की अध्यक्ष उपमा राय ने बताया कि सुल्तानिया जनाना अस्पताल की जूनियर डॉक्टर स्मिता रैकवार ने शिकायत की थी कि अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से 36 से 48 घंटे तक काम कराया जाता है। इसकी वजह से वे सही तरीके से इलाज नहीं कर पाते हैं। कई घंटे काम करने से तनाव पैदा होता है जो पारिवारिक जीवन और कार्यक्षमता पर असर डालता है। राय का कहना है कि श्रम अधिनियम भी किसी को आठ घंटे से अधिक काम करने की अनुमति नहीं देता।