- Hindi News
- बार काउंसिल चुनाव में भोपाल के विजय चौधरी टॉप पर
बार काउंसिल चुनाव में भोपाल के विजय चौधरी टॉप पर
जबलपुर.मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना के चौथे दिन भोपाल के विजय चौधरी 673 वोट लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। शनिवार को भोपाल में डाले गए वोटों की गिनती हुई, जिसमें से भोपाल के ही राजेश व्यास और बैतूल के अवध कुमार हजारे 657-657 वोट लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। अभी तक कुल 6677 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। सोमवार को छतरपुर में डाले गए मत गिने जाएंगे।