पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नॉन फिक्शन में स्टूडेंट, टीचर के नॉवेल

नॉन फिक्शन में स्टूडेंट, टीचर के नॉवेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
कहा जाता है कि संतुष्टि किसी को नहीं मिलती लेकिन हर दिन दिन अपने काम को प्लान तरीके से किया जाए तो सेंस ऑफ सेटिस्फेशन खुद में, दूसरों में भी मिल सकता है। वायन डब्ल्यू डायर की बुक यू स्केयर्ड सेल्फ: मेकिंग द डिसीजन टू बी फ्री में ऐसी तीन स्टेप बताई गईं हैं जो कि सेल्फ सेटिस्फेशन के करीब पहुंचाती हैं। इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट((आईआईएम))अहमदाबाद से पास आउट राइटर और मोटिवेशनल स्पीकर रश्मि बंसल की हाल में ही नई बुक रिलीज हुई है। टेक मी होम: द इंस्पायरिंग स्टोरीज ऑफ 20 एंटरप्रेन्योर फ्रॉम स्मॉल टाउन-बिग ड्रीम में उन्होंने ऐसी शख्सियतों से रूबरू कराया हैं जिन्होंने सीमाओं के परे जाकर ग्लोबल कंपनी के रूप में खुद की पहचान बनाई और स्थानीय टैलेंट को मौका दिया। रश्मि बंसल की बुक्स बेस्ट सेलर होती हैं, जिसमें जीरो टू हीरो से लेकर स्टे हंगरी, स्टे फुलिश सहित आई हेव ए ड्रीम खास हैं। इंडिया अनइंक नॉन फिक्शन नॉवेल में आर विद्यानाथन ने भारत में हो रहे आर्थिक विकास को तब तक अधूरा माना है, जब तक कि भारत अपने कोर सेक्टर और ग्रोथ के रियल इंजन को अनदेखा कर रहा है। राइटर आईआईएम बैंगलुरू में टीचिंग कर चुके हैं और सेबी और आरबीआई जैसी रेगुलेटरी बॉडी में सदस्य रह चुके हैं।



खुशहाल किरदार की कहानी

सॉर्टिंग आउट सीड फिक्शन नॉवेल की राइटर यशोधरा लाल की कहानी काफी इंटरेस्टिंग हैं। इस कहनी में किरदार सिद्धार्थ के पास एक बड़ी कंपनी में पद, पंद्रह साल की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी और कई सारे दोस्तों का साथ है। 36 साल की उम्र में उसके पास कंपनी का वाइस प्रेसीडेंट बनने का मौका है, लेकिन सीड की जिंदगी आसान कैसे हो सकती है, जबकि दुनिया में हर किसी की जिंदगी में कोई उलझन है। बस ऐसे ही किसी मोड़ से बदलती है, सीड की जिंदगी।



आम आदमी की इंवेस्टमेंट बुक

आम आदमी जिसे इंवेस्टमेंट की कोई खास समझ नहीं होती अपने इंवेस्टमेंट को लेकर दूसरों पर निर्भर होता है। लेकिन जब तक खुद को बेसिक जानकारी न हो तब तक यह निर्भरता बनी रहती है। रवि गुप्ता ने अपनी बुक ऑल यू वॉन्ट इंवेस्टिंग में ऐसे कई सारे सवालों के जवाब दिए हैं जो कि आम आदमी इंवेस्टमेंट करने से पहले सोचता है। भारतीय निवेशकों को ध्यान में रखते हुए यह बुक तैयार की गई है। बुक इंवेस्टमेंट एवेन्यूज जैसे कि म्युचअल फंड, पोर्टफोलियोज, स्टॉक मार्केट, रिटायरमेंट प्लानिंग सहित कई आयामों को गहराई से समझाया गया है।



और इस हफ्ते रीडर्स के लिए

माय ग्लास ऑफ वाइन : कीर्ति सेनगुप्ता

बिहाइंड द सिलिकॉन मास्क : ईश्वर सुदर्शन

द सिक्रेट विश लिस्ट : प्रीति शिनॉय

हॉट टी एक्रॉन इंडिया : रिशाद मेहता

सेवन सीक्रेट ऑफ विष्णु : देवदत्त पटनायक

शट-अप एंड ट्रेन : डेनी पांडे

नई किताबों में ‘टेक मी होम: द इंस्पायरिंग स्टोरीज ऑफ 20 एंटरप्रेन्योर फ्रॉम स्मॉल टाउन-बिग ड्रीम’ खास है...

ड्ढशशद्मह्य 2शह्म्द्यस्र