पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई करके मनाया रिपब्लिक डे

सफाई करके मनाया रिपब्लिक डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
‘रिपब्लिक डे’ पर सिटी के कुछ यूथ का ग्रुप सुबह-सुबह निकल पड़ा सफाई अभियान में। सिटी के एमपी नगर में कुछ स्पॉट का सिलेक्शन करके उन्हें पेंट किया, कचरे को उठाया और गंदगी वाली जगहों पर परमानेंट डस्टबिन इंस्टॉल किए। आम तौर पर रिपब्लिक डे जैसे नेशनल हॉलीडे पर सिटी का यूथ आउटिंग करने जाते हैं या मूवी देखकर छुट्टी मनाते हैं। लेकिन ‘यूथ टुवड्र्स सोशलिज्म’ ग्रुप के सदस्यों ने एमपी नगर में कुछ स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर गणतंत्र दिवस को सही मायनों में मनाया।
द अगली इंडियन ने किया इंस्पायर : ग्रुप के मीडिया कॉर्डिनेटर अर्पित शर्मा ने बताया कि यूथ टुवड्र्स सोशलिज्म ग्रुप के मेंबर्स को बैंगलुरू के ‘द अगली इंडियन ग्रुप’ ने इंस्पायर किया। ग्रुप की एक्टिविटी ‘स्पॉट फिक्सिंग’ से इंस्पायर होकर ग्रुप ने भोपाल में इस एक्टिविटी को करने की सोची। पहले ग्रुप ने गरीब बच्चों के साथ रिपब्लिक डे मनाने का प्लान किया था, लेकिन बाद में स्पॉट फिक्सिंग के बारे में सोचा। बैंगलुरू में अगली इंडियन का ग्रुप 200 लोकेशंस को स्पॉट करके सफाई अभियान चला रहा है। इसी कैंपेन को भोपाल में यूथ टूवड्र्स सोशलिज्म आगे बढ़ाएगा। इसमें ग्रुप के सदस्यों ने वेंडर्स, दुकानदारों को कचरा प्रबंधन की तकनीक के बारे में बताया। ग्रुप में 60 मेंबर हैं। इनमें यंग डॉक्टर्स, डेंटल स्टूडेंट, इंजीनियरिंग कॉलेज स्टूडेंट, चार्टर्ड एकाउंटेंट के साथ स्कूल स्टूडेंट्स शामिल हैं। ग्रुप ‘स्पॉट फिक्सिंग सफाई अभियान’ को आगे जारी रखेगा। इस अभियान से जुडऩे के लिए अर्पित शर्मा से 9827764445 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।



 एमपी नगर जोन वन में सड़क के डिवाइडर को साफ कर पेंट करते वॉलेंटियर्स।

ठ्ठद्ग2 ह्यह्लद्गश्च

26 जनवरी को पिकनिक डे न बनाकर सोशल वर्क किया सिटी के स्टूडेंड्स ने