- Hindi News
- अब एक्सपट्र्स सिखाएंगे मैरिट में आने के गुर
अब एक्सपट्र्स सिखाएंगे मैरिट में आने के गुर
नगर संवाददाता - भोपाल
फिजिक्स और केमेस्ट्री की पढ़ाई कैसे करें, क्या पढ़ें, क्या छोड़ें, ताकि मैरिट में आ सकें। अकाउंट्स के डाउट्स कैसे दूर करें। कुछ ऐसे ही सवालों के उत्तर जानने के लिए विद्यार्थी इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल ((माशिमं)) की हेल्पलाइन पर कॉल कर रहे हैं।
छात्र-छात्राओं की विषय विशेष से संबंधित समस्याओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब माशिमं हेल्पलाइन पर एक्सपर्ट की सलाह उपलब्ध कराएगा। हेल्पलाइन पर फरवरी के पहले सप्ताह से विभिन्न विषय विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं की मदद करेंगे।
हेल्पलाइन प्रभारी नीरजा गोरे ने बताया कि काउंसलर कॉल करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्य रूप से परीक्षा में तनाव कम करने के तरीके बताती हैं। साथ ही वे पढऩे के तरीके और अधिक स्कोर करने के टिप्स दे रही हैं, लेकिन किसी विषय से संबंधित डाउट्स दूर नहीं कर पा रही हैं। यही वजह है कि आर्ट, साइंस और कॉमर्स के विषय विशेषज्ञों की मदद लेने का निर्णय लिया गया है।