पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोफेसर्स होंगे सम्मानित

प्रोफेसर्स होंगे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 2013 के ‘राष्ट्रीय शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कारों’ के विजेताओं को 28 जनवरी को समन्वय भवन में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11:45 बजे से होगा। इसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डॉ. सीवी रमन अवार्ड आईआईटी दिल्ली के प्रो. शिव दत्त जोशी को, वहीं आईआईएम अहमदाबाद की प्रो. दीप्ति भटनागर को प्रबंधन क्षेत्र के लिए डॉ. आरके उपाध्याय अवार्ड दिए जा रहा हैं। फार्मेसी के क्षेत्र में डॉ. हरी सिंह गौर अवार्ड , हरी सिंह गौर विवि के प्रो. एसपी व्यास को दिया जा रहा है। युवा शिक्षकों को दिए जाने वाले यंग टीचर्स एक्सीलेंस डॉ. सीवी रमन अवार्ड के लिए आईआईटी गुवहाटी के प्रोफेसर डॉ. एके मौर्या को चुना गया है।