ओरिएंटल में रिसर्च मैथडोलॉजी पर वर्कशॉप
सिटी रिपोर्टर भोपाल
ओरिएंटल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में दो दिनी रिसर्च मेथडोलॉजी की वर्कशॉप के दूसरे दिन रिसर्च करने को लेकर अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें प्रोफेसर वैभव लवलेकर ने एसपीएसएस रिसर्च सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से
चर्चा की। प्रोफेसर दीपक तिवारी ने कोरिलेशन एंड रिग्रेशन पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। इस वर्कशॉप में रिसर्च से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की गई। इस रिसर्च वर्कशॉप में प्रदेश के मैनेजमेंट कॉलेजों से 120 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।