बौद्ध मेले में विश्व शांति के लिए वंदना
नसं. भोपाल - बुद्धभूमि महाविहार कोलार रोड स्थित गोल्डन बुद्ध प्रतिमा के समक्ष चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मेले का समापन विश्व शांति के लिए बुद्ध वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि वे तथागत भगवान बुद्ध के प्रेम, अहिंसा व भाईचारे के संदेश को जन-जन पहुंचाने के लिए यात्राएं करेंगे। भदंत सुमेधो थेरो, भदंत धम्मलंकार, तुडग़-हू-हान, हुई लांग व भंते शाक्यपुत्र ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा, भदंत राहुलपुत्र, महेंद्र इंगले, नाना आदि उपस्थित थे।
गर्व, रामेश्वर गजभिये, अश्विनी श्रीवास्तव, तनिमा दत्ता, अनवर मोहम्मद खान, डॉ. शशि कर्नावत आदि उपस्थित थीं।