- Hindi News
- रिसर्च के लिए इंडोनेशियाई यूनिवर्सिटी के साथ करार करेगा बीयू
रिसर्च के लिए इंडोनेशियाई यूनिवर्सिटी के साथ करार करेगा बीयू
नसं. भोपाल - बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्र इंडोनेशिया के विश्वविद्यालयों में रिसर्च कर सकेंगे। यही सुविधा इंडोनेशिया की यूनिवर्सिटी के भी छात्रों को बीयू द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह इन संस्थानों के प्रोफेसर्स भी एक- दूसरे के यहां जाकर लेक्चर दे सकेंगे। सोमवार को बीयू के दौरे पर आईं इंडोनेशिया एम्बेसी की काउंसलर हेन्ड्रा हैनी की बीयू कुलपति प्रो. निशा दुबे के साथ हुई मुलाकात के बाद आपसी सहयोग पर सहमति बन गई है। बीयू के इतिहास में यह पहली बार होगा जब उसका किसी विदेशी विवि के साथ करार होगा। बीयू प्रवक्ता प्रो. विनोद सिंह ने बताया कि फरवरी-मार्च में इंडोनेशिया सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल बीयू के दौरे पर आएगा।