पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लखनऊ जयपुर घराने की झलक

लखनऊ-जयपुर घराने की झलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस ((आईसीसीआर)) की ओर से सोमवार की शाम मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ((मैनिट)) के डॉ. राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में ‘नृत्य मंजरी’ समारोह आयोजित किया गया। आईसीसीआर की होराईजन श्रृंखला के तहत लखनऊ घराने की सुपरिचित नृत्यांगना डॉ. विधि नागर ने कथक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी। नृत्य में लखनऊ घराने के ठाठ और जयपुर घराने की उठानों की झलक देखने को मिली।
द्रौपदी का चीर हरण और श्रीकृष्ण की महिमा
भावाभिनय और नृत्य के तालमेल से प्रसंगों की प्रस्तुति बेजोड़ रही। लखनऊ घराने की नृत्यांगना विधि नागर ने बिंदादीन महाराज की रचना ‘ऐसे राम है दु:ख हरन....’ पर प्रस्तुति दी। रचना में द्रौपदी चीरहरण और श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाने के प्रसंग का चित्रण किया। भावाभिनय कौशल और नृत्य के माध्यम से द्रौपदी की पीड़ा और क्रोध को व्यक्त किया। तेज थाप के साथ पदचाप को तेज करते हुए, चेहरे पर क्रोध के भाव से रौद्ररूप के दर्शन कराए। वहीं इस दु:खद घड़ी में श्रीकृष्ण के आगमन पर द्रौपदी के मुख पर आए निर्मल भाव को प्रस्तुत किया। इसी क्रम में श्रीकृष्ण के अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाने के मनमोहक प्रसंग को प्रस्तुत किया।
परंपरागत कथक के दर्शन
नृत्यांगना डॉ. नागर ने इसी क्रम में परंपरागत कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। तीन ताल में निबद्ध रचना में उपज, ठाठ, उठाने आमद और परणजुड़ी पेश की। ठाठ में लखनऊ घराने के खड़े होने के कुछ अंदाज प्रस्तुत किए। वहीं उठानों में जयपुर घराने की झलक देखने को मिली। साथ ही मध्यलय में अर्ध नारीश्वर परण, द्रुतलय में तोड़े, परण और पक्षीलय पेश की। पखावज के बोलों से बनी रचना परण में पदचाप और हस्तमुद्राओं का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। वहीं बिंदादीन महाराज द्वारा रचित ठुमरी ‘मोहे छेड़ो न नंद के सुनहू छैल...’ में नटखट श्रीकृष्ण की अटखेलियों का चित्रण किया। आखिर में मध्यलय में ‘आवत श्याम लचक चले मुकुट धरे....’ रचना पर सुंदर प्रस्तुति दी। वात्सल्य, करुणा, श्रृंगार और रौद्र रस से सजे प्रसंगों को देख दर्शक भी रोमांचित हो उठे। मंच पर गायन और संगीत निर्देशन सुप्रसिद्ध गायक पं. धर्मनाथ मिश्र ने किया। तबले पर संगत पं. किशोर मिश्रा ने दी।



आईसीसीआर की ओर से मैनिट के डॉ. राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में सोमवार शाम ‘नृत्य मंजरी’ कथक नृत्य समारोह आयोजित

द्मड्डह्लद्धड्डद्म द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4