पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहुंचे केवल दो दर्जन विधायक

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहुंचे केवल दो दर्जन विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता - भोपाल
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के 58 विधायकों में से केवल 22 ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी के वरिष्ठ विधायकों महेंद्र सिंह कालूखेड़ा, डॉ. गोविंद सिंह, आरिफ अकील और रामनिवास रावत इस बैठक में नहीं पहुंचे। रावत बैठक के बाद भोज में जरूर शामिल हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष चयन के बाद हुई इस पहली औपचारिक बैठक में नए विधायकों ने ही रुचि दिखाई। विधानसभा सत्र में भी पार्टी के नए विधायक ही सक्रिय नजर आए थे।
कटारे ने शुरू की शेडो मंत्रिमंडल की तैयारी : नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने शेडो मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में आए विधायकों से उन्होंने एक फॉर्म भरकर देने को कहा। इस फॉर्म में उनके पसंदीदा विभाग भी पूछे गए हैं। कटारे ने बताया कि बैठक से गैर मौजूद विधायकों को फॉर्म डाक द्वारा भेजे जाएंगे। विधायकों से फॉर्म वापस मिलने के बाद शेडो मंत्रिमंडल बनेगा। कटारे ने विधायकों से प्रदेश में हुई ओलावृष्टि का मुद्दा अगले विधानसभा सत्र में पूरी तैयारी से उठाने को कहा। कटारे ने विधायकों से अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और सर्वे रिपोर्ट आदि के आधार पर तार्किक ढंग से ओलावृष्टि के मुद्दे पर सरकार को घेरने को कहा।
राजभवन पहुंचे केवल 18 विधायक : शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे राज्यपाल रामनरेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में ओला-पाला पीडि़त किसानों को मुआवजा और बीमा राशि का भुगतान करने के साथ पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन पर पार्टी के केवल 18 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।



पीसीसी में शुरू हुआ शोध एवं प्रशिक्षण कक्ष

पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस : अनिल शास्त्री

५८ में से २२ विधायक ही बैठक में पहुंचे

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए विधायकों ने ही दिखाई दिलचस्पी