पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिस्टेक में साइंस ओलम्पियाड टेस्ट

सिस्टेक में साइंस ओलम्पियाड टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
सिस्टेक के रातीबड़ कैंपस में सोमवार को ‘सिस्टेक साइंस ओलम्पियाड’ का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन टेस्ट में भोपाल, विदिशा और होशंगाबाद के 40 स्कूलों के लगभग 600 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। एक घंटे के ऑनलाइन टेस्ट में फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स के 20-20 प्रश्न थे। सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के जनरल मैनेजर राहुल मिश्रा ने बताया कि जेईई मेन्स का जो एक्जाम अब ऑनलाइन होगा। उसी को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स के डर को दूर करने और उन्हें उससे रूबरू कराने के उद्देश्य से इस ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसमें सब्जेक्ट एक्सपट्र्स ने जेईई मेन्स के पिछले 5-7 सालों के पेपर्स को स्टडी करने के बाद क्वेश्चन पेपर तैयार किया था। इस ऑनलाइन टेस्ट के लिए 981 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन
कराया था। टेस्ट के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। पहला पुरस्कार पाने वाले सेंट पॉल स्कूल के स्टूडेंट आदर्श पाटनकर ने कहा कि ऑनलाइन जेईई के एक्जाम को लेकर बड़ा कंफ्यूजन था। इस टेस्ट से एक आइडिया मिला।



द्ग1द्गठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4