पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ० झा और जटिया ने भरा राज्यसभा का नामांकन

० झा और जटिया ने भरा राज्यसभा का नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभात और जटिया ने भरा राज्यसभा का नामांकन-पत्र
भोपाल - भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई मंत्री मौजूद थे। इसके पूर्व झा और जटिया का प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। नामांकन दाखिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ेगी। भ्रष्टाचार, महंगाई, आंतरिक सुरक्षा और विकास पार्टी के मुख्य मुद्दे होंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है। अगले दिन 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी का अंतिम दिन 31 जनवरी है। उसी दिन निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होने की संभावना है, जरूरत पडऩे पर मतदान ७ फरवरी को होगा।



पीसीसी से जाएंगे नामांकन भरने

उम्मीदवारी को लेकर दिनभर चलीं चर्चाएं

दिग्विजय सिंह मंगलवार सुबह 10 बजे पीसीसी पहुंचेंगे और यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व समर्थकों के साथ नामांकन जमा करने विधानसभा जाएंगे। पीसीसी ने उनके नामांकन की तैयारी कर ली है। विधायक दल की बैठक के दौरान ही प्रस्तावक व समर्थकों के हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। पार्टी ने विधायकों को भोपाल में ही रहने को कहा गया है।

कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सोमवार को दिन भर अलग-अलग चर्चाएं चलती रहीं। दिग्विजय के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा के नाम दावेदारों के रूप में चर्चा में थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के नेता दिल्ली से किसी एक नाम पर हरी झंडी का इंतजार करते रहे। देर शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दिग्विजय का नाम घोषित किया।

दिग्विजय के लिए आसान नहीं था राजगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतना

> संसदीय क्षेत्र की आठ में से छह

सीटें वर्तमान में भाजपा के पास

> राज्यसभा के लिए पर्चा भरने समर्थकों के साथ आज पहुंचेंगे विधानसभा

संबंधित फोटो देखिए द्धह्लह्लश्च://222.ड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्.ष्शद्व/द्वश्च/ड्ढद्धशश्चड्डद्य/ पर