सुरभि को गोल्ड मैडल
सिटी रिपोर्टर भोपाल
प्रख्यात नृत्य गुरु शंकर होम्बल की नातिन सुरभि भारती होम्बल को हाल में ही भरतनाट्यम के लिए दो गोल्ड मेडल मिले हैं। उन्होंने इंद्र कला संगीत महाविद्यालय खैरागढ़ से एमए भरतनाट्यम में टॉप किया है, जिसके लिए उन्हें यह मेडल मिले हैं। सुरभि ने नृत्य अपने नाना स्वर्गीय शंकर होम्बल से सीखा। सुरभि की मां भारती होम्बल भी नृत्यांगना है और सुरभि की गुरू भी। सुरभि को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल और सुनैना चक्रवर्ती मेमोरियल गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। वर्तमान में वे सेंट मॉन्टफोट स्कूल में डांस टीचर हैं।