पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माशिमं के पास पहुंचीं दसवीं की 428 फर्जी मार्कशीट

माशिमं के पास पहुंचीं दसवीं की 428 फर्जी मार्कशीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल ((माशिमं)) की सत्र 2013-14 की बारहवीं परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में से 428 की दसवीं की मार्कशीट फर्जी पाई गई है।
इनमें राज्य ओपन स्कूल के 150 तथा महर्षि पतंज्जलि संस्कृत संस्थानम् के 278 आवेदक शामिल हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि चुनिंदा मार्कशीट की जांच में ही उक्त आंकड़ा सामने आया है। इसे देखते हुए मंडल ने अब ओपन स्कूल तथा संस्कृत संस्थानम् से दसवीं पास करने वाले सभी परीक्षार्थियों की मार्कशीट की जांच करने का निर्णय लिया है। मंडल ने ओपन स्कूल से आए आवेदनों में से 11 हजार के साथ संलग्न मार्कशीट जांच के लिए भेजी थी। ओपन स्कूल ने इनमें से महज २०० का परीक्षण किया तो पता चला कि इनमें से 150 मार्कशीट फर्जी थीं। संस्कृत संस्थानम् की 278 मार्कशीट फर्जी पाई गईं। मंडल ने ओपन स्कूल के प्रभारी डायरेक्टर एसपीएस बिसेन को 6 फरवरी तक पूरी मार्कशीट का सत्यापन करने की समय सीमा दी है। उसके बाद फर्जी मार्कशीट वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। मंडल ने संभागीय स्तर पर फर्जी मार्कशीट वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित संस्थान प्रभारी को दे दिए हैं।



बारहवीं की परीक्षा के आवेदन में लगाई गईं थीं ये मार्कशीट

15 जनवरी से शुरू हुई हेल्पलाइन में अब तक 4,525 कॉल आ चुके हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 0755-2570258 व 2570248 और मोबाइल नंबर 94244-95482 व 94244-95483 पर संपर्क कर सकते हैं।

अब तक साढ़े चार हजार से ज्यादा फोन कॉल

ओपन स्कूल व संस्कृत संस्थानम् की मार्कशीटों की होगी जांच