- Hindi News
- दिग्विजय सिंह राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित
दिग्विजय सिंह राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित
भास्कर न्यूज - नई दिल्ली
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। वे मंगलवार को भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। मध्यप्रदेश के ही एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस ने सोमवार को नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार
घोषित किए हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम दिग्विजय सिंह का है। दस साल पहले विधानसभा चुनाव हार जाने के कारण उन्होंने दस साल तक कोई चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा की थी। उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन सोमवार को अचानक उन्हें राज्यसभा चुनाव लड़ाने का फैसला ले लिया गया।
किस राज्य से कौन उम्मीदवार
मध्यप्रदेश - दिग्विजय सिंह
छत्तीसगढ़ - मोतीलाल वोरा
महाराष्ट्र - मुरली देवड़ा, हुसैन उमर दलवाई
आंध्रप्रदेश - केपीवी रामचंद्र राव, एमए खान, टी सुब्रमी रेड्डी
गुजरात - मधुसूदन मिस्त्री
हिमाचल प्रदेश - विप्लव ठाकुर
मणिपुर - हाजी अब्दुल सलाम
मेघालय - वानसुक सैयम
ओडिशा - रंजीब बिस्वाल