पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीआई से मिलने वाली जानकारी वेबसाइट परकैबिनेट बैठक आज, 29 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

आरटीआई से मिलने वाली जानकारी वेबसाइट परकैबिनेट बैठक आज, 29 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरटीआई से मिलने वाली जानकारी
अब वेबसाइट पर मिलेगी
भोपाल - सरकारी नीतियों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार आरटीआई से मिलने वाली सामान्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी, ताकि लोग अपने सुझाव दे सकें। इसके लिए मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश डाटा शेयरिंग एक्सेबिल्टी पॉलिसी लाई जा रही है। इसे मंजूरी मिलने के बाद स्कूल शिक्षा, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, वित्त और महिला बाल विकास से संबंधित सभी उपयोगी जानकारी एनआईसी द्वारा तैयार वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस पॉलिसी के अलावा बैठक में 29 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इनमें निजी पूंजी निवेशकों को ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराए जाने के लिए नियमों में संशोधन का प्रस्ताव प्रमुख है।



कैबिनेट बैठक आज

कैबिनेट के अन्य मुद्दे

- भोपाल में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना के संबंध में भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी प्रस्ताव। संस्थान की स्थापना में आने वाले व्यय 44.80 करोड़ रुपए में से मप्र राज्य खनिज विकास निगम की 19.20 करोड़ रुपए की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

- जल संसाधन विभाग में प्रमुख अभियंता एमजी चौबे की सेवावृद्धि की अवधि तीसरी बार बढ़ाने का प्रस्ताव।

- लोकायुक्त के प्रकरणों में अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए अनुशंसा देने कैबिनेट की उपसमिति गठित किए जाने।

- कुटुंब न्यायालय इंदौर और भोपाल में 334 पदों की स्वीकृति।