पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ कस्टम एयरपोर्ट की अनुमति मिली

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता साफ कस्टम एयरपोर्ट की अनुमति मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीतेश पुरोहित - भोपाल
राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आने-जाने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त मंत्रालय ने इसे कस्टम एयरपोर्ट बनाने की अनुमति दे दी है। सोमवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिल्ली मुख्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके अनुसार भोपाल के साथ ही इंदौर और रायपुर एयरपोर्ट को भी यह मंजूरी मिली है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विवेक उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने के बाद ही भोपाल को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने के प्रयास चल रहे थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के दिल्ली मुख्यालय से इस संबंध में प्रस्ताव केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय को भेजा गया था। मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा था।




फाइल फोटो

अगर अब कोई भी एयरलाइंस चाहे, तो भोपाल से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कर सकेगी। विदेश से आने वाले व्यक्तिको भोपाल से ही कस्टम डिपार्टमेंट का क्लियरेंस मिल जाएगा।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि अब वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ कस्टम एंड एक्साइज ((सीबीईसी)) के अधिकारियों से संपर्क करेंगे। इसके बाद स्टाफ की व्यवस्था देखकर एक नोटिफिकेशन जारी होगा और तब भोपाल एयरपोर्ट को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा मिलेगा। इस प्रक्रिया में एक-दो महीने लग सकते हैं।

यह होगा फायदा

कस्टम एयरपोर्ट का मिलेगा दर्जा