- Hindi News
- दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाएं
दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाएं
विशेष संवाददाता - भोपाल
प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाए जाने के लिए अच्छे नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाई जाए। अच्छी नस्ल की गाय और भैंस खरीदने के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी किया जाए। यह सुझाव प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित ‘सोमवार संवाद’ में सामने आए। इस दौरान दूध से तैयार होने वाले उत्पादों के लिए नई प्रोसेसिंग कंपनियों को प्रदेश में आमंत्रित करने की बात भी कही गई। संवाद में आए इन सुझावों को उच्च स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें पशुपालन के लिए तैयार होने वाली नीति में शामिल किया जाएगा। संवाद में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों ने भी अपने विचार रखे। गौरतलब है कि दूध उत्पादन के मामले में देश में गुजरात, हरियाणा के बाद मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है।