शानदार प्रस्तुतियों ने बनाया यादगार
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
शासकीय चंद्रशेखर आजाद कॉलेज के सभागार में गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व में सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों के अलावा बेटी बचाओ नृत्य नाटिका से सीख देते हुए इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
रविवार शाम को चंद्रशेखर आजाद कॉलेज के सभागार में भारत पर्व का आयोजन किया गया। भोपाल के दल ने संघमित्रा के नेतृत्व में शिव तांडव की प्रस्तुति दी। इसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ नृत्य नाटिका और आदिवासी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। भोपाल के गायन दल ने आकृति मेहरा ने राष्ट्रभक्ति गीतों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर कवींद्र कियावत और वन संरक्षक पुरुषोत्तम धीमान ने किया।
स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा : देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। ज्ञानवेली स्कूल, शासकीय गल्र्स कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों से इस शाम को यादगार बना दिया।
सीहोर. बाहर से आए कलाकारों ने अपनी बेहतर प्रस्तुतियों से उपस्थितों का मन मोह लिया।
झांकियों के साथ लगाई गई प्रदर्शनी
कॉलेज ग्राउंड पर जनसंपर्क विभाग ने शासन की योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी लगाई थी। बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शनी को देखने यहां जमा थे। लोगों ने झांकियों और प्रदर्शनी को खूब सराहा। इसी तरह भारत पर्व के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को भी काफी पसंद किया गया।
देशभक्ति गीतों के साथ बेटी बचाओ नृत्य नाटिका को काफी सराहा
भारत पर्व