निकासी नहीं होने से समस्या
निज संवाददाता - मेहतवाड़ा
भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित मेहतवाड़ा में बने मार्ग पर निकासी नहीं होने से उसमें पानी भरा रहता है जिससे सड़क खराब हो रही है। लोगों को यहां से आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विकासखंड के गांव मेहतवाड़ा में पुरानी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है। पिछले साल एक फीट ऊंचा सीमेंट कांक्रीट रोड़ निर्माण किया गया। डामरीकरण पर सीमेंट कांक्रीट कीऊंचाई एक फीट होने के कारण पानी की निकासी के लिए ढलान नहीं दिया जा सका। इस कारण यह सड़क खराब हो गई। वाहनों के आवागमन में परेशानी आ रही है, जिसको देखते हुए पीडल्यूडी के एसडीओ पुरुषोाम मांझी ने पैचवर्क कराने के साथ पानी निकासी के लिए व्यवस्था की थी। लेकिन फिर से यहां पानी की भराव की स्थिति बन रही है। पानी निकासी का स्थाई समाधान नहीं होने के कारण सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि इस सड़क के दोनों तरफ नालियां बना दी जाएं तो समस्या नहीं होगी।
हाईवे पर भरा पानी हो रही परेशानी