अयान के प्रदर्शन से मध्या फाइनल में
भोपाल - मध्या एड एजेंसी ने पीपुल्स को 9 विकेट से हराकर 18वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। एक अन्य मैच में स्वदेश ने नेशनल स्पोट्र्स टाइम्स ((एनएसटी)) को 6 विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर पीपुल्स 66 रन पर सिमट गई। जवाब में मध्या की टीम ने 8.2 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसमें अयान ने 38 रनों की पारी खेली। वह सफल मध्या मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें विधायक रामेश्वर शर्मा और मध्या एड एजेंसी के संचालक सुशील अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। दिन के एक अन्य मैच में एनएसटी ने 141/4 रन बनाए। जावेद ने सबसे ज्यादा 51 रन का योगदान दिया। इसके अलावा जीतू ने 36 रन की पारी खेली। स्वदेश ने 14.2 ओवर में 4 विकेट पर जरूरी रन बना लिए। अभिषेक ने 80 रन की पारी खेली।