सात फरवरी को फिर भोपाल आएंगे श्रीसंथ
श्रीसंथ अभी दो दिन और भोपाल में रुकेंगे। शायद वह अपनी योजना को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे। इसके बाद सात फरवरी को फिर भोपाल आएंगे। तब वह अपनी अकादमी व फिटनेस सेंटर के बारे में सभी संबंधित व्यक्तियों से चर्चा करेंगे। यह सेंटर किस क्षेत्र में होगा। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार भोपाल आया हूं। मुझे यहां अच्छा लगा। आगे जल्दी-जल्दी भोपाल आता रहूंगा।