पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीवास्तव बने ऊर्जा मंत्री के विशेष सहायक

श्रीवास्तव बने ऊर्जा मंत्री के विशेष सहायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश श्रीवास्तव को ऊर्जा, खनिज एवं जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल की निजी स्थापना में विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया है। श्रीवास्तव वर्तमान में भोपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही इंदौर जिला कार्यक्रम अधिकारी विशाल नाडकर्णी को महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह की निजी स्थापना में विशेष सहायक और प्रमुख अभियंता कार्यालय में कार्यपालन यंत्री दिलीप सिंह को राजस्व मंत्री रामपाल सिंह की निजी स्थापना में विशेष सहायक पदस्थ किया है।