अरेरा अकादमी सेमीफाइनल में
भोपाल - अरेरा अकादमी ने फेथ अंडर-१५ लिटिल मास्टर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंकुर मैदान पर अरेरा अकादमी पहले खेलते हुए ३२.२ ओवर में ७३ रन पर ऑलआउट हो गई। एनसीसीसी की ओर से शांतनु मारण और पृथ्वी ने २-२ विकेट झटके जबकि सावर, अमन, दीपक और संकल्प ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में एनसीसीसी की टीम भी ३२.२ ओवर में ७३ रन पर आउट हो गई और मैच टाई हो गया। अमन यादव ने १९ रन बनाए। मैच का फैसला टॉस से हुआ। टॉस अरेरा अकादमी ने जीता। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पूर्व रणजी खिलाड़ी संजय पांडे, ग्रीन वुड कंट्री क्लब के एमडी रॉबिन दत्ता और फेथ बिल्डर के एमडी राघवेंद्र सिंह तोमर ने पुरस्कृत किया।