- Hindi News
- फोटो निर्वाचक नामावली की तारीख 31 तक बढ़ी
फोटो निर्वाचक नामावली की तारीख 31 तक बढ़ी---
फोटो वाली मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 31 तक बढ़ी
भोपाल - भारत निर्वाचन आयोग ने फोटो वाली मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। पूर्व में 21 जनवरी तक निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाना था। आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर राज्य शासन ने समस्त विभागों को अंतिम प्रकाशन के बारे में तारीख बढऩे के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।