- Hindi News
- दहेज न लेने की घोषणा करने वाले परिवार सम्मानित
दहेज न लेने की घोषणा करने वाले परिवार सम्मानित
नसं. भोपाल - गुफा मंदिर परिसर में आयोजित ताम्रकार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में ऐसे कई परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने उनके यहां होने वाले विवाह में दहेज न लेने की घोषणा की।
इस मौके पर समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। समाज के अध्यक्ष गोपाल पैगवार ने बताया कि सम्मेलन में तीन सौ युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। करीब साठ युवतियों के रिश्ते भी इस मौके पर तय हुए। इनके विवाह मैहर में होने वाले सम्मेलन में किए जाएंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक विश्वास सारंग और विशेष अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार थे।