- Hindi News
- पांच साल की बच्ची से ज्यादती कर सड़क किनारे छोड़ा
पांच साल की बच्ची से ज्यादती कर सड़क किनारे छोड़ा
नसं - भोपाल. मिसरोद थाना क्षेत्र के समरधा गांव में सोमवार को 5 वर्षीय बच्ची से उसके रिश्तेदार ने ज्यादती की। आरोपी बच्ची के साथ ज्यादती के बाद उसे सड़क किनारे तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। पीडि़ता के पिता मजदूरी करते हैं। टीआई अनिल शुक्ला के मुताबिक ग्राम बगरोदा निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह जाटव सोमवार शाम समरधा आया था। लौटते वक्त उसे बच्ची अपने घर के सामने खेलती नजर आई। घुमाने के बहाने आरोपी मासूम को अपने साथ साइकिल पर बिठा ले गया। रास्ते में उसने एक खेत में मासूम के साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी उसे दीपड़ी और बंगरसिया के बीच बन रही सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को खून से लथपथ देख मिसरोद पुलिस को सूचना दी। इस बीच बच्ची को तलाशते हुए उसके पिता भी मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस ने पीडि़ता को फौरन जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कमला नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पड़ताल में पुलिस को कमल सिंह के बारे में पता चला। देर शाम पुलिस उसे तलाशते हुए उसके घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। आरोपी गांजे के नशे का आदी है। पुलिस के मुताबिक कमल की इन्हीं हरकतों से तंग आकर कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है।