- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा बिल पर सभी राज्यों के सीएम की बैठक हो : शिवराज
खाद्य सुरक्षा बिल पर सभी राज्यों के सीएम की बैठक हो : शिवराज
विशेष संवाददाता - भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि व्यापारियों के हित में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम सुरक्षा 2006 को वर्तमान स्वरूप में लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के प्रावधान व्यापारियों के साथ-साथ किसानों के विरुद्ध भी है।
इस संबंध में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में इस अधिनियम से व्यापारियों और किसानों को परेशानी हो रही है। सोमवार को मंत्रालय में अधिनियम के क्रियान्वयन और इससे उत्पन्न विसंगतियों के संबंध में चर्चा के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अधिनियम में सुधार के लिये कानूनी विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सहमति ली जाएगी। खराब हुए कृषि उत्पादों की बिक्री मंडियों में प्रभावित हो रही है। इस अधिनियम में भले ही किसानों और मत्स्य पालकों को बाहर रखा गया है लेकिन किसान प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण भी थे।