पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉलरशिप के 57 लाख हड़पे

स्कॉलरशिप के 57 लाख हड़पे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
राजधानी के एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च की पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग के छात्रों की स्कॉलरशिप में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी 204 छात्रों की स्कॉलरशिप में से करीब 57 लाख रुपए गलत तरीके से अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। कॉलेज संचालित करने वाली चाणक्य कौटिल्य शिक्षण संस्थान समिति की सचिव ऋचा सिंह ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं जिले के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने भी जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार अंशुमन तिवारी तथा आशीष राय ने खुद को कॉलेज का अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बताते हुए अवैधानिक तरीके से 12 नवंबर 2012 को आईसीआईसीआई बैंक की न्यू मार्केट शाखा में कॉलेज के नाम से खाता खुलवाकर स्कॉलरशिप की राशि इस खाते में जमा करा ली।






लिए।






बाद में इस खाते से 25 लाख रुपए 20 नवंबर 2011 को अंशुमन तिवारी की कंपनी क्लीन टेक्नोलॉजी वेंचर ऐस प्राइवेट लिमिटेड के खाते में तथा 21 दिसंबर 2013 को 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। यही नहीं 20 नवंबर 2013 को ही 5 लाख रुपए भी अंशुमन तिवारी के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। जबकि 3 दिसंबर 2013 को 5 लाख रुपए तथा 7 जनवरी 2014 को 2 लाख रुपए कैश कराए गए। समिति सचिव ने अंशुमन तिवारी व पीएन मिश्रा पर कॉलेज में जाकर अकाउंट सेक्शन से 8 लाख 11 हजार 500 रुपए भी नकद ले जाने की भी शिकायत दर्ज कराई है। रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार स्कॉलरशिप की जो राशि कॉलेज के बजाय अन्य खाते में ट्रांसफर हुई है उसकी जांच की जा रही है। उधर, शिकायतकर्ता ऋचा सिंह ने अंशुमन तिवारी व पीएम मिश्रा के खिलाफ कॉलेज में गैरकानूनी तरीके से हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत की यह प्रति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे आदि को भी सौंपी गई है।