पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गूगल प्ले पर हाजिर हैं चाचा चौधरी

गूगल प्ले पर हाजिर हैं चाचा चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
कॉमिक्स की शक्ल में चाचा चौधरी को तो आपने खूब पढ़ा होगा, लेकिन अब इन्हें आप अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर पर चाचा चौधरी के दिमागी कारनामों को ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। इनकी कॉमिक्स गूगल प्ले में उपलब्ध हैं। अमूमन बच्चे इंटरनेट से वेलकनेक्टेड हैं। साथ ही एंड्रॉयड मोबाइल भी ऑपरेट करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गूगल ने किताबी कॉमिक्स को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया है। इंडियन सुपर ब्रेन कैरेक्टर चाचा चौधरी एक जमाने में बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। इतना ही नहीं, इन पर एक सीरियल भी बनाया गया है। चाचा चौधरी के दिमागी कारनामों को नए कलेवर लॉन्च करने की गूगल की यह पहल बच्चों में लोकप्रिय हो रही है। गूगल प्ले में इस कॉमिक्स के कुछ खास अंशों को पढ़ा जा सकता है। इसे पूरी पढऩे के लिए तो आपको इसे खरीदना पड़ेगा। ऑल टाइम चाचा चौधरी चाचा चौधरी के ऑनलाइन वर्जन में उनके लवर्स को ऐसी कॉमिक्स भी पढऩे और परचेज करने को मिल जाएगी जो मार्केट में अवेलेबल ही नहीं है। साथ ही नेट पर अवेलेबल होने की वजह से ये एक बेहतर टाइम पास भी है।
ये कॉमिक्स भी हंै गूगल प्ले पर
1.शक्तिमान 2.चाचा चौधरी 3.मोटू पतलू 4.बिल्लू 5.ताऊ जी 6.चाचा भतीजा 7.छोटू लंबू 8.चिम्पू 9.लंबू मोटू 10.फौलादी सिंह



ष्4ड्ढद्गह्म् 2शह्म्द्यस्र