पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरेरा अकादमी फेथ कप के फाइनल में

अरेरा अकादमी फेथ कप के फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल संवाददाता - भोपाल
अरेरा अकादमी ने नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ((एनसीसीसी)) को दो विकेट से हराकर दूसरे फेथ कप अंडर-15 मास्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी खिताबी भिड़ंत 30 जनवरी को सेंट माइकल या मयंक क्रिकेट अकादमी में से किसी एक टीम से होगी।
अंकुर मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में मंगलवार को एनसीसीसी ने पहले खेलते हुए 111 रन बनाए। इसमें अभिजीत सक्सेना ने 26, नितेश भारद्वाज ने 19 और अभिषेक तिवारी व वैभव शर्मा ने 17-17 रनों का योगदान दिया। अरेरा की ओर से ऋषभ ने पांच और प्रत्युष देशमुख ने तीन विकेट लिए। 112 रन के आसान लक्ष्य को अरेरा ने 38.5 ओवर में आठ विकेट पर हासिल कर लिया। इसमें प्रत्युष देशमुख ने 28, शिवम ने 19 और पलाश चौधरी ने 16 रन बनाए। जबकि 23 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। मृदुल ने तीन विकेट लिए। प्रत्युष देशमुख मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें कांग्रेसी नेता पीसी शर्मा और पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सातोकर ने पुरस्कृत किया।